पावर स्टार पवन सिंह का पहला हिन्दी गाना “आई नहीं” नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

Published:

नई दिल्ली: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हिंदी फिल्मों के लिए पहली बार गाना गाकर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म “स्त्री 2” के लिए “आई नहीं” गाना गाया है, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। यह गाना यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है । इस गाने के जरिए पवन सिंह ने फिर से अपनी पहचान बनाई है।

सारेगामा म्यूजिक से रिलीज इस गाने में पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक कंपोजर सचिन-जिगर हैं। गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर हैं।

फिल्म “स्त्री 2” के निर्माता दिनेश विजयन और ज्योति देशपांडे और निर्देशक अमर कौशिक ने पवन सिंह के इस गाने की तारीफ की है और इसे फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। पवन सिंह के फैंस भी उनके इस नए सफर से काफी खुश हैं और उन्हें आगे भी बॉलीवुड में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

पवन सिंह का यह गाना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रतीक है। बॉलीवुड में उनकी यह नई शुरुआत उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खुशी की खबर है। इससे पहले, पवन सिंह ने भोजपुरी में कई हिट गाने दिए हैं और कई अनब्रेकेबल रिकॉर्ड बनाए हैं। उनका “कमरिया” गाना न सिर्फ भोजपुरी जगत में बल्कि दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हुआ।

पायल देव के साथ कोलाब्रेशन में, पवन सिंह ने उनका सुपरहिट गाना “बारिश बन जाना” को भोजपुरी में डब किया था, जो हिना खान और शाहिद शेख पर फिल्माया गया था। इसके अलावा, इमरान हाशमी और युक्ति पर फिल्माए गए मनोज मुंतशिर और तनिष्क बागची के गाने “लुट गए” के भोजपुरी वर्जन को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज देकर सबका दिल जीत लिया था। अब, सुपरहिट फिल्म “स्त्री” के सीक्वल “स्त्री 2” के लिए वह यह नया गाना लेकर आए हैं, जिसकी चारों ओर खूब चर्चा हो रही है। यह पवन सिंह के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Related articles

Recent articles

spot_img